Timeline
उस लड़के का एक दिन
वो नवंबर का महीना था। 5 नवंबर 2022 का दिन | वो लड़के का उम्र 25 साल था और वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनीर था। लेकिन वो कहीं भी जॉब नहीं करता था। वो ऑनलाइन वर्क करके पैसे कमा लेता था। वो पिछले 5 सालों से किसी कंपनी के लिए काम करता था बाद में वो काम छोड़ कर के एक self employed बन गया। बल्कि यूँ कहें की वो ऊब चूका था 9 से 6 वाला जॉब कर के। वो सुब्बह वह 9 बजे उठा। उठ के वो घर के पास वाली पार्क में टहलने के लिए चला गया। वो आज कल एक हेल्थ चैलेन्ज को फॉलो कर रहा था जिसके हिसाब से वो रोज काम से काम 10000 स्टेप्स चलता था। पार्क में लगभग 2 घंटे वर्कआउट करके वो 11 बजे तक घर आ गया। फिर ब्रश करके नास्ता किया। नास्ते के बाद लैपटॉप खोल के बैठ गया। आजकल वो एक नया टेक्नोलॉजी सिख रहा था। जिसमे उसको प्रैक्टिस करनी थी। 1 घंटा लैपटॉप स्क्रीन को देखने के बाद उसे नींद आने लगा। अब वो किसी कंपनी के लिए काम नहीं कर रहा थे , इसलिए उसे कोई प्रेसर नहीं था वर्क का और न ही उसे कोई सोने से रोकने वाला था। वो लकड़ा फिर कम्बल ओढ़ के सो गया , 2 घंटे के लिए। सो के उठा और फिर से वो नई टेक्नोलॉजी को सिखने में लग गया। अब 2 बज चूका था दोपहर का। अब वो उठा और नहाने चला गया। नहाने के बाद वो लंच करता है। लंच करने के बाद उसका दोस्त फ़ोन करता है , बहार घूमने जाने के लिए। उसका दोस्त अपना बाइक लेके उसके घर के पास आया। फिर दोनों घूमने के लिए सहर के पास हाईवे से होते हुवा जंगल के खूबसूरत वादियों में चले गए। जहाँ बहुत सुकून था। ये पुरे दिन में से उसके लाइफ का बेस्ट मोमेंट होता था। साथ में खाने के लिए कुछ स्नैक्स और वाटर बोतल भी। कुछ पल नेचर में बिताने के बाद सिटी के ही स्टेडियम में दोनों वाकिंग के लिए चले गए। सिटी के बिच में ही एक खूबसूरत स्टेडियम था , जहाँ वो लड़का रोज शाम को वाक के लिए जाता था। कुछ देर वाक करने के बाद दोनों दोस्त घर की ओर चल दिए